मंझनपुर: कौशाम्बी में बिजली कर्मियों ने निजीकरण के खिलाफ मंझनपुर में निकाली बाइक रैली, सरकार को चेताया
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के बैनर तले गुरुवार शाम करीब 5 बजे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध के तहत कर्मचारियों ने एक्सईएन कार्यालय मंझनपुर से बाइक रैली निकाली, जो मंझनपुर चौराहा, स्थानीय बाजार और समदा होते हुए वापस एक्सईएन कार्यालय पर समाप्त हुई।