मंझनपुर: टेंवा में जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे सफर, यातायात नियमों की खुलेआम की जा रही अवहेलना
मंझनपुर थाना क्षेत्र के टेंवा की सड़कों की तस्वीरे वायरल हुई है।तस्वीरों में दिख रहा कि एक व्यक्ति चलते ईरिक्शा छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।वहीं दूसरी तरफ दर्शन करने वाली महिलाएं ट्रैक्टर ट्राली में किनारे खड़ी होकर सफ़र कर रही हैं।यह तस्वीरे गुरुवार की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस की ओर से बताया गया कि मंझनपुर पुलिस को जाँच के निर्देश दिये गए हैं।