मंझनपुर: पानी, बिजली और फसल खरीद के मुद्दों को लेकर समर्थ किसान पार्टी ने मंझनपुर में किया प्रदर्शन #jansamasya
कौशांबी जनपद में पानी, बिजली और फसल खरीद से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को समर्थन किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। इसके उपरांत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।