मंझनपुर: शिक्षकों का सब्र टूटा, मंझनपुर में पुरानी पेंशन, स्थानांतरण समेत 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
शिक्षकों की वर्षों से अनसुनी मांगों ने अब आक्रोश का रूप ले लिया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, कौशाम्बी के बैनर तले जिलेभर के सैकड़ों शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मंझनपुर का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां, बैनर और होठों पर नारे लिए शिक्षकों ने साफ किया कि अब वक़्त सिर्फ ज्ञापन देने का नहीं है।