मंझनपुर: कोखराज के एक गांव में शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, आधी रात में टूटा सात फेरों का सपना, दुल्हन का बसा-बसाया घर उजड़ा
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी उस वक्त हंगामे का शिकार हो गई जब दूल्हे की कथित पूर्व प्रेमिका मंडप में आ धमकी और शादी रुकवा दी। दुल्हन पक्ष की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी रसूलपुर नेवादा निवासी नरेश के साथ तय की थी।