गभाना: गभाना क्षेत्र के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
गभाना स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में शुक्रवार को हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत और नृत्य समेत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।