कोरांव: हिसार टोल प्लाजा पर टोलकर्मी संजय शुक्ला की स्कॉर्पियो से कुचलकर निर्मम हत्या, शव घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम
हरियाणा के हिसार स्थित बाड़ोपट्टी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी संजय शुक्ला की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके पैतृक गांव प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के दुघरा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में शोक छा गया। संजय शुक्ला (40) की सोमवार देर रात स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने कुचलकर हत्या कर दी थी।