मिर्ज़ापुर: दहेज हत्या के मामले में कटरा कोतवाली पुलिस ने गोसाईं टोला से अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटरा कोतवाली पुलिस से गोसाई टोला से दहेज हत्या के मामले में अभियुक्त शिवम सोनी पुत्र घनश्याम सोनी को गिरफ्तार किया। क्षेत्र के फत्तेपुर गली की रहने वाली पूनम सोनी ने पुत्री की दहेज कि लिए हत्या कर दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी। सोमवार को अव्युक्त को गिरफ्तार किया गया।