कैरो: कैरो में खेत में धान का बिचड़ा डालने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया।
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरो हरिजन मोहल्ला निवासी रेखा देवी 37 वर्ष, पति प्रकाश रविदास, की सोमवार सुबह लगभग 11 बजे हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेखा देवी धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत गई थीं।