जमुई: अम्बा गांव के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा सवार पति, पत्नी, पुत्र व पुत्री घायल, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
Jamui, Jamui | Jun 24, 2026 जमुई- लखिसराय मुख्य मार्ग पर अम्बा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार पति, पत्नी व पुत्र और पुत्री कुल चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए बुधवार की सुबह 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।