नावकोठी: महेशवारा बुढी गंडक नदी के किनारे से अवैध बालू खनन करते 3 ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, थाने में मामला हुआ दर्ज
थाना क्षेत्र के महेशवारा बुढी गंडक नदी के शिवाला घाट से अवैध बालू खनन करते पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है। एसडीओ मंझौल प्रमोद कुमार के निर्देश पर महेशवारा बुढी गंडक नदी के किनारे में बालू माफिया द्वारा सफेद बालू के अवैध कटाई के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान बालू कटाई करते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया। ड्राइवर और मालिक फरार हो गया।