नावकोठी: भूमि विवाद के निपटारे के लिए नावकोठी थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन
नावकोठी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निपटारी के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुनवाई के उपरांत एक मामले का निष्पादन किया गया। शेष तीन मामले के सुनवाई के बाद अगली तिथि मुकर्रर की गई। मौके पर थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार, सब इंस्पेक्टर मनोज प्रसाद ,राजस्व कर्मचारी शंभू पासवान, अखिलेश राम, कार्यालय सहायक अमरजीत कुमार एवं फरियादी मौजूद थे।