फुलवरिया: बथुआ बाजार में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, महागठबंधन ने लगाए 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे
फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में बुधवार की दोपहर 2:00 बजे महा गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर एसआईआर में हुई गड़बड़ी को लेकर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का शव यात्रा निकालकर पुर बथुआ बाजार में भ्रमण कर इंसाफ मोड़ के पास पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ नारे लगाएं।