पाली: पाली रेंज के माखनपुर जंगल में भीषण आग, बीट गार्ड सोते रहे, वन विभाग की लापरवाही उजागर
Pali, Korba | May 29, 2026 कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज अंतर्गत माखनपुर जंगल में भीषण आग धधक रही है। आग से दर्जनों पेड़ और वन्यजीव प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार वन अमला मौके से गायब है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीट गार्ड और वनकर्मी जंगल बचाने की बजाय घरों में आराम फरमा रहे हैं। पिछले 24 घंटे से जंगल में आग लगी हुई है, लेकिन ना पेट्रोलिंग दिख रही है और ना ही फायर वॉचर।