कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेले का आयोजन किया गया। इसे लेकर विधि विधान के साथ घट यात्रा निकाली गई। वहीं बुधवार को श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। पुजारी चमटु मिश्रा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। मेले के दौरान क्षेत्र की लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जा रहा है।