निवाई: झिलाय रोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार से ₹1.50 करोड़ की पांच लैब निर्माणाधीन
Niwai, Tonk | Apr 9, 2026 झिलाय रोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय निवाई में राज्य सरकार से एक करोड़ 50 लख रुपए की सौगात मिलने से पांच लैब निर्माणाधीन है। आज गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल निर्माणाधीन लैबों का निरीक्षण किया उन्होंने बताया सभी विद्यार्थियों के लिए हर्ष का विषय है। विज्ञान वर्ग में चार लैब रसायन विज्ञान सहित अन्य लैब निर्माणाधीन है।