बिंदकी: दरबेशाबाद गांव के समीप पावर हाउस के निकट डीसीएम और पिकअप की टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालक घायल, पिकअप चालक गंभीर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत दरबेशाबाद गांव के समीप पावर हाउस के निकट शनिवार तथा रविवार की मध्य रात लगभग 2:00 बजे डीसीएम गाड़ी तथा पिकअप गाड़ी में तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के चालक घायल हो गए। जिसमें पिकअप चालक गंभीर घायल हुआ। जिसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डीसीएम चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।