प्रतापगढ़: सरसी, बाहूपुर व उतरास गांव में भीषण आगजनी, तेज हवा से दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल हुई राख
मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सरसी, बाहूपुर व उतरास गांव के खेतों तक फैल गई। इस आगजनी में दो दर्जन से अधिक किसानों की खड़ी फसल और खेतों में पड़े अवशेष जलकर राख हो गए। जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभ