सदर: वाराणसी में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन
वाराणसी। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के बैनर तले महिलाओं ने वाराणसी में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रवींद्रपुरी स्थित बाबा साहब आंबेडकर प्रतिमा से गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।