मांझी: मांझी में धूमधाम से हुआ रावण दहन, आतिशबाजी से गूंज उठा क्षेत्र
Manjhi, Saran | Oct 21, 2026 विजयादशमी के अवसर पर मांझी नगर पंचायत के पकड़ी बाजार स्थित जय मां अंबे पूजा समिति तथा लीलाधर गिरी के मठिया स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी ।वहीं सलेमपुर विद्यालय परिसर और नरपलिया खेल मैदान में भी रावण दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद रही।