ज़मानिया: गाजीपुर में कांग्रेस नेता रविकांत राय ने कहा, अंतिम मतदाता सूची पारदर्शी तरीके से की गई है
गाजीपुर में मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के बाद प्रशासन का प्रयास है कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।राजनीतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों में कांग्रेस प्रतिनिधि रविकांत राय ने कहा कि प्रशासन द्वारा मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया संतोषजनक रही है। पारदर्शिता बनाए रखी गई है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी।