गोला: संत रविदास जयंती: गोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 650वीं जयंती पर निकाली शोभायात्रा और कलश यात्रा
Gola, Gorakhpur | Aug 22, 2026 संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत गोला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शत्रुघ्न कसौधन ने किया।यह यात्रा संत रविदास महाराज के जन्मस्थान काशी से जुड़ी श्रद्धा के साथ निकाली गई। यह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामजानकी मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।