थाना रामपुर मनिहारन पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 फ्रुटी चेतक देशी शराब मसाला बरामद की गई है। यह कार्रवाई बुधवार एसएसपी के निर्देशन में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।