धनौरा: मजदूर की मौत के मामले में फरार आरोपी को मंडी धनौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंडी धनौरा शिवपुरी मोहल्ले में मजदूर टीटू की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ आकाश पुत्र दयाल, निवासी शिवपुरी, मंडी धनौरा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।