बहराइच: नैनिहा के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, बाइक सवार धान की बीज ले जा रहे थे
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनिहा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। धान की बीज लेने जाते समय हादसा हुआ था। जाच जारी है।