जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर में महापौर संजय पांडे ने सफाई कर्मियों को रेनकोट प्रदान किया
महापौर संजय पाण्डे ने गुरुवार सुबह 11 बजे नगर निगम के सफाई मित्र को रेनकोट का वितरण किया। उन्होंने बताया वार्डों में पार्षदों के माध्यम से रेनकोट का वितरण किया जाएगा। महापौर संजय पांडे ने कहा कि बारिश में सफाई कर्मियों को अपने कर्तव्य पालन के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो इसलिए नगर निगम जगदलपुर सफाई कर्मियों को रेनकोट प्रदान कर रहा है।