जगदलपुर: नगर के अनुपमा चौक में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार घायल, महारानी अस्पताल में उपचार जारी
मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे नगर के अनुपमा चौक में एक कार और एक बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार छिटक कर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। वहां से गुजरने वाले राजगीरों ने तत्काल घायल को सड़क से उठाया और महारानी अस्पताल पहुंचाया जहां घायल का उपचार जारी है।