जगदलपुर: भारी बारिश के कारण गोरिया बहार नाले में बना पुल डूबा, जोखिम लेकर पुल पार करते दिखे लोग
बस्तर में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। बस्तर की जीवनदायिनी कही जाने वाली इंद्रावती नदी का भी जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह 10 बजे के गोरिया बहार नाला के ऊपर से पानी बहने लगा है। पर बाइक सवार जोखिम लेकर इसे पार करते दिख रहे हैँ जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।