जगदलपुर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंचे, सर्किट हाउस में भाजपाइयों ने किया स्वागत
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंचे । जहां स्थानीय सर्किट हाउस में महापौर संजय पांडे और स्पीकर खेमसिंह देवांगन के नेतृत्व में बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बुधवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर नारायणपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों से मिलकर नक्सली विरोधी ऑपरेशन में उनकी उपलब्धि पर उनका हौसला बढ़ाया