जगदलपुर: जगदलपुर विधायक किरण देव ने खमारगांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
जगदलपुर विधायक किरण देव ग्राम खमारगांव में विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 78.75 लाख की लागत के विकास कार्यों के भूमि पूजन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।