सैदपुर: एक साथ 3 युवा बने सिपाही, पिता के बाद बेटों ने भी चुनी वर्दी की राह, किसी ने पिता को खोकर, किसी ने दुकान के सहारे पढ़ाई
खानपुर के अमेहता गांव के तीन युवाओं ने तमाम चुनौतियों के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना साकार किया है। पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद विवेक यादव, सुधीर यादव और सुमित प्रजापति के चयन की जानकारी मिली तो परिवारों में खुशी छा गई। ग्रामीणों ने भी तीनों युवाओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।