बिंदकी: बिंदकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने तमाम शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया। कहा शिक्षकों को योजना का लाभ मिलेगा।