रूपनगर: रूपनगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
रूपनगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। 20 फरवरी को खेड़ी की ढाणी निवासी मदन नाथ की बाइक फुव्वारा सर्किल से चोरी हुई थी। मामले में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर नोसल निवासी बाबूलाल को गिरफ्तार किया है।