लुणी: सालावास में डंपर ने तीन बच्चों को कुचला,मौके पर मौत।
Luni, Jodhpur | Apr 1, 2024 लूणी क्षेत्र के सालावास में शिकारपुरा सड़क मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर सवार तीन बच्चों को कुचल दिया। जिसके चलते तीनों ही युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, सालावास ग से शिकारपुरा जाने वाले सड़क मार्ग पर एक डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई।