लुणी: सरेचा के पटेल को कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित।
Luni, Jodhpur | Mar 30, 2024 सरेचा निवासी पाबूराम पटेल को कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर एमएल महेरिया ने सम्मानित किया।शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स में पटेल के दूसरे स्थान की हाई रैंकिंग हासिल करने पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रो.मेहरिया ने पाठ्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की। ग्रामीणों ने भी पटेल को बधाई दी।