लुणी: शिकारपुरा में फुलडोर कार्यक्रम का आयोजन,विभिन्न गेर दलों ने दी शानदार प्रस्तुति।
Luni, Jodhpur | Mar 30, 2024 शिकारपुरा कस्बे के अखिल भारतीय आंजणा समाज के आस्था स्थल संत राजाराम महाराज मंदिर परिसर में फुलडोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आंजणा समाज धुधांडा,सामुजा,बिजली,घाणा, रामा,भोरड़ा,वायद,करमावास, मजल,कोटड़ी, लाखेटा सहित दर्जनों गांवों से गेर दलों ने मंदिर परिसर में संत राजाराम जी महाराज के दर्शन कर डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।