लुणी: खेजड़ली सहित कई गांवो के पेयजल पाइप लाइन से हटाए अवैध जल कनेक्शन।
Luni, Jodhpur | Mar 30, 2024 खेजडली सहित कई गांवो में पेयजल पाइप लाइन से शुक्रवार को अवैध कनेक्शन हटाए गए।आगामी गर्मी में पेयजल किल्लत को देखते हुए कनिष्ठ अभियंता मानसिंह धाकड़ की देखरेख में अवैध जेल कनेक्शन हटाने का अभियान शुरू कर खेजडली,गुड़ा विष्णोइयां,मंगलनगर आदि गांवों में जाने वाली पेयजल पाइप लाइन से अवैध जल कनेक्शन चिन्हित कर हटाए गए,अवैध जल के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।