लुणी: कुड़ी भगतासनी में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने भाजपा नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को श्रद्धांजलि अर्पित की
Luni, Jodhpur | Apr 1, 2024 कुड़ी भगतासनी में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को भाजपा नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जानकारी के अनुसार देवसेना संगठन और समस्त गुर्जर समाज के तत्वावधान में आयोजित बैंसला के श्रद्धांजलि सभा में मंत्री शरीक हुए और उन्हें महान समाज सुधारक बताया।