माकड़ी: ग्राम बालोंड के सरपंच और उनके चाचा के घर में रखे ट्रेक्टर पर अज्ञात लोगों ने की आगजनी, फरसगांव थाने में लिखवाया रिपोर्ट
माकड़ी ब्लॉक के ग्राम बालोंड के सरपँच मनीराम मरकाम और उनके चाचा घडवा राम मरकाम ने आज सोमवार को फरसगांव थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया की 2 और 3 फरवरी की मध्य रात्रीय अज्ञात लोगों ने दोनो के घर मे रखे ट्रेक्टर पर आग लगा दिया।आगजनी की जानकारी लगने पर परिजनों ने पानी डालकर आग को बुझाया गया।जिससे ट्रेक्टर पूरी तरह जलने से बच गया,आगजनी से दोनो को नुकसान हुआ है।