सिरसागंज: नगला खंगर पुलिस ने भदान चौराहे से तमंचा और कारतूस सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस ने सोमवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीटू उर्फ आदेश पुत्र बहादुर सिंह निवासी भदान स्टेशन के पास थाना नगला खंगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।