रॉबर्ट्सगंज: रायपुर पुलिस ने 27 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹67,000 नकद भी बरामद
सोनभद्र में रायपुर थाने की पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दरमा मोड़ से 3 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो 800 ग्राम गांजा और ₹67 हजार नकद बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि बिहार से गांजा लेकर वह वाराणसी कैंट स्टेशन जा रहे थे। जहां खरीददार आते और उनको सप्लाई कर देते थे।