रॉबर्ट्सगंज: करमा थाना क्षेत्र के कई गांवों में चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम, 13 घरों में की चोरी
करमा थाना क्षेत्र के कई गांवो में चोरों ने 13 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात्रि चोरों ने घटना को अंजाम दिया। करमा थाना क्षेत्र के करमा गांव ,भरकवाह और करनवाह गांव में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।