रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र रेलवे स्टेशन से गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए 8 आदिवासी बच्चे
सोनभद्र रेलवे स्टेशन से गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए आठ आदिवासी बच्चे दिल्ली रवाना हुए। इन बच्चों के साथ समाज कल्याण अधिकारी रामाशंकर यादव भी दिल्ली गए। जानकारी के अनुसार सोनभद्र के दुरुह आदिवासी क्षेत्र के 10 बच्चों का चयन गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेने के लिए किया गया था इनमें से 8 बच्चे दिल्ली के लिए रवाना हुए जबकि 2 बच्चे बीमार होने के चलते नहीं जा सके।