जौनपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के समर्थकों ने जरूरतमंदों के बीच जन्मदिवस मनाकर समाज में दिया नया संदेश
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिवस मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे जरूरतमंदों के बीच मनाया गया। रचना विशेष विद्यालय रासमण्डल में बच्चों संग केक काटकर उन्होंने विद्यालय को दो इनवर्टर, बड़ी बैट्री और लंच पैकेट भेंट किए। दिव्यांगजनों की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशनों पर जौनपुर जंक्शन को दो, जफराबाद, जलालगंज और मड़ियाहूं को एक-एक व्हीलचेयर दिया गया।