बौंसी: हेचला गांव से मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bausi, Banka | Feb 8, 2025 बौंसी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को हेचला गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने शनिवार करीब 4.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी को मिश्राचक निवासी विकास कुमार सिजुआ मोड़ के समीप खड़े थे। तभी एक व्यक्ति आकर इनका मोबाइल बात करने के लिए मांग कर ले लिया और बात करते-करते वहां से वह मोबाइल लेकर फरार हो गया था।