बौंसी: प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
Bausi, Banka | Feb 6, 2025 प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में शांतिपूर्ण रूप से विज्ञान, अंग्रेजी एवं हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई। गुरुवार शाम 5:30 बजे तीनों केंद्राधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 2194 परीक्षार्थियों में से 2150 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया। जबकि 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे।