बौंसी: गुरुधाम के वेद विद्यापीठ में पांच दिवसीय बसंत उत्सव के दौरान बड़े सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया
Bausi, Banka | Feb 6, 2025 गुरुधाम स्थित वेद विद्यापीठ में पांच दिवसीय बसंत उत्सव कार्यक्रम के दौरान गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बड़े सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया। आश्रम के संस्थापक योगीराज भूपेंद्र नाथ सान्याल के बड़े पुत्र स्वर्गीय काशिपति सान्याल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह में विशेष पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के बीच भोग का प्रसाद वितरण हुआ।