भीलवाड़ा: भैंस चोरी प्रकरण ने पकड़ा तूल, परिवादी ने पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा आईजी तक
भीलवाड़ा। जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में दर्ज भैंस चोरी का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। कुंवाड़ा खान निवासी धन्नालाल गुर्जर ने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और अपनी शेष तीन भैंसों की बरामदगी की मांग की है। मामला अजमेर रेंज के आईजी कार्यालय तक पहुंच गया है।