रसड़ा: परसियां नेछुआडीह में सजा विराट कुश्ती दंगल, रिमझिम बारिश में पहलवानों ने दिखाया दमखम
Rasra, Ballia | Sep 24, 2026 बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के परसियां निछुआडीह स्थित मां परमेश्वरी देवी के स्थान पर गुरुवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रिमझिम बारिश के बावजूद शाम 4 बजे तक दंगल में क्षेत्र के विभिन्न पहलवानों ने जोरदार मुकाबलों के जरिए अपनी कुश्ती प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद र