सिहोरा: अंडर ब्रिज के बिना खितौला फाटक बंद करने के आदेश पर भड़का जन आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
खितौला रेलवे सपपार फाटक क्रमांक 336 को स्थाई रूप से बंद करने के पश्चिम मध्य रेल के आदेश में क्षेत्र में आक्रोश बढ़ा दिया है। आदेश के अनुसार गुरुवार शाम 5:00 बजे से फाटक बंद किया जाएगा, यह निर्णय लोगों को रास नहीं आ रहा है। जिसको लेकर कलेक्टर के नाम आज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।